फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुखधार में जेसीबी से हटाए 25 अवैध कब्जे

सुखधार में जेसीबी से हटाए 25 अवैध कब्जे

Thu, 29 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुखधार में जेसीबी से हटाए 25 अवैध कब्जे
तोड़फोड़ करती जेसीबी। - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा/चंबा। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत पंजेई के गांव सुखधार में सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बने भवनों और दुकानों को प्रशासन ने हटाया। इस दौरान जेसीबी से करीब 25 अवैध दुकानें प्रशासनिक टीम ने उखाड़ी। इन दुकानों में अवैध रूप से चिकन कॉर्नर, ढाबे, टी स्टॉल और स्टेशनरी स्टोर चल रहे थे। इसके अलावा 21 मामले अभी भी विचाराधीन है।

इनको लेकर प्रशासन आगामी समय में कार्रवाई कर सकता है। प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई से पूरे चुराह उपमंडल के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर तहसीलदार सरताज सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर सिंह, लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, एसएचओ तीसा और टीम मौजूद रही। यह कार्रवाई एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा की अगुवाई में हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसडीएम तीसा के कार्यालय की ओर से 25 अवैध कब्जाधारियों को दुकानों को खाली करने के निर्देश बीते दिनों जारी किए गए थे। दुकानों को खाली करने की अंतिम तारीख 28 मार्च थी। इसके बाद वीरवार को सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला में राजस्व विभाग की टीम ने पांच अवैध कब्जे उखाड़े। राजस्व विभाग ने प्रशासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने जो खोखे उखाड़े हैं वहां फास्ट फूड की दुकान, घास का स्टोर और एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अपने घर के गेट का निर्माण किया था। इन्हें पहले भी विभाग ने स्वयं अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। मगर इसके बावजूद लोगों ने अवैध कब्जों को नहीं हटाया।

इसके बाद वीरवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाया है। खबर की पुष्टि नायब तहसीलदार चंबा सुशील कुमार ने की है। जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला में एक व्यक्ति ने टीन का शेड सरकारी जमीन पर बना रखा था।


इसके साथ ही पुलियारा के समीप व्यक्ति ने फास्ट फूड की दुकान चला रखी थी। जबकि एक व्यक्ति ने घर का गेट सरकारी भूमि पर बना दिया था। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर घास का शेड बनाया था। राजस्व विभाग की ओर से पहले भी सख्त हिदायत लोगों को दी थी। मगर अवैध कब्जाधारियों ने विभागीय हिदायत को हल्के में लिया। ऐसे में प्रशासन ने वीरवार को कार्रवाई कर इन अवैध कब्जों को उखाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed