फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 362 लाइसेंस होंगे सस्पेंड

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 362 लाइसेंस होंगे सस्पेंड

Sun, 23 Dec 2018 09:39 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 362 लाइसेंस होंगे सस्पेंड

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसके तहत पुलिस ने 362 लाइसेंसों को सस्पेंड करने के लिए आरएलए को भेज दिया है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस ने 238 लाइसेंस रद्द किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम करना है। पुलिस के अनुसार सामने आया है कि अकसर नियमों की अवहेलना करना से ही दुर्घटनाएं होती हैं।
कई बार दुर्घटनाओं की वजह से नशे का सेवन करना है। इसको देखते हुए पुलिस ने शराब का सेवन कर और मोबाइल सुनते समय वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग ने तीस नवंबर तक छह सौ लाइसेंस विभिन्न कारणों से जब्त किए हैं और इन्हें आरएलए को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि नवंबर माह तक नियमों की अवहेलना करने वाले छह सौ वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए भेजें गए है। इसमें से 238 लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed