फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नाजायज संबंधों के शक में पति ने लगाया फंदा

नाजायज संबंधों के शक में पति ने लगाया फंदा

Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नाजायज संबंधों के शक में पति ने लगाया फंदा
- फोटो : self
चंबा। अवैध संबंधों के शक में एक अधेड़ व्यक्ति में अपने घर पर पंखे से फंदाकर लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है। उधर, पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने भी अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व अन्य एक व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर में भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसके भाई ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और खोल नहीं रहा है। जब दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो वह रस्सी के सहारे पंखे पर झूला हुआ था। उपप्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर से शव को नीचे उतारा। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र है। मृतक क्वार्टर में रहता था। जब भी वह उससे मिलता था तो पत्नी के एक व्यक्ति से अवैध संबंधों का जिक्र करता था। वह इससे काफी परेशान रहता था और दोनों में झगड़ा भी होता था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि एक व्यक्ति के फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed