फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तुनूहट्टी बेरियर में पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ दबोचा तस्कर

तुनूहट्टी बेरियर में पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ दबोचा तस्कर

Tue, 21 Nov 2017 10:45 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
तुनूहट्टी बेरियर में पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ दबोचा तस्कर
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तीसा/चंबा। तुन्नूहट्टी बैरियर और चंबा-भंजराडू मार्ग पर नेरा के पास पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला तुन्नूहट्टी बैरियर का है, यहां पर पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच पड़ताल की जा रही थी। नाके दौरान राम सिंह निवासी पंजाब पीठ पर थैला उठाकर सामने से आ रहा था। उसने नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश की। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़ने के बाद उससे भागने का कारण पूछा गया। इसको लेकर वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से तीन किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राम सिंह गांव मांडली, तहसील नकोदर जिला जालंधर पंजाब का रहने वाला है। पुलिस तस्कर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। वहीं दूसरे मामले में चंबा चंबा-भंजराडू मार्ग पर नेरा के पास 1 किलो 130 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने नेरा के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बरकत अली पुत्र वशीर निवासी गांव डमोड पिकअप वाहन लेकर वहां पहुंचा। उसके साथ वाहन में जान मोहम्मद पुत्र मुस्तफा निवासी नेरा मौजूद था। नाके पर खड़ी पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चरस और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि नेरा के पास पुलिस ने चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दोनों मामलों में पुलिस कर कर रही छानबीन ऱ् एसपी
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तुन्नूहट्टी बैरियर के पास पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं नेरा के पास चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed