फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime dalhouise fire inccident in sdm record room

एसडीएम डलहौजी के रिकार्ड रूम में सुलगी चिंगारी, समय रहते कर्मचारियों ने बुझाई

Sat, 16 Nov 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime dalhouise fire inccident in sdm record room
चंबा। उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौजी की लाइसेंस शाखा के रिकॉर्ड रूम में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे आग लग गई। गनीमत रही कि कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते स्टोर रूम से उठते धुएं को देख फायर फाइडिंग सिस्टम का प्रयोग करते हुए आग की लपटे उठने से पहले ही उस पर काबू पा लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एसडीएम आफिस की लाइसेंस शाखा के रिकार्ड रूम में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे आग की चिंगारी सुलग गई। लाइसेंस शाखा में कार्यरत कर्मचारियों को जब स्टोर में आग लगने की भनक लगी तो उन्होंने फौरन अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम डल्हौजी डॉ. मुरारी लाल ने इस सबंध में फायर स्टेशन बनीखेत में सूचना दी। सूचना मिलते ही बनीखेत के दमकल कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंच आग को बुझाने में जुट गए। एसडीएम कार्यालय में कार्यरत स्टाफ की तत्परता के चलते एक बड़ी अग्निकांड की घटना होने बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डलहौजी डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि आग बुझाने में अग्निशमन केंद्र बनीखेत से पहुंचें अग्निशमन जवानों ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है, जिससे बड़ी घटना होने टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed