फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime chamba police arrested two person from patna fraud case

चंबा पुलिस ने धोखाधड़ी का मास्टर माइंड पटना से गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime chamba police arrested two person from patna fraud case
चंबा। जिला पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मास्टर माइंड समेत दो आरोपियों को को बिहार के पटना से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते से 4 लाख 91 हजार नगदी को भी बरामद कर लिया गया। मामले से जुड़े आरोपियों को दानापुर (पटना) न्यायालय में पेश करवाया गया। यहां से आरोपियों को 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर चंबा लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को पुलिस थाना चुवाड़ी में अनिल कुमार पुत्र मान सिंह निवासी (चुवाड़ी) ने शिकायत दर्ज करवाई कि दो अक्तूबर 2019 को डाक के माध्यम से रजिस्ट्री पत्र में एक कूपन मिला। इसमें एसयूवी गाड़ी इनाम में निकली थी। इसके बदले में उन्हें कुछ राशि टैक्स के तौर पर देने के लिए कहा गया। इस पर शिकायकर्ता ने आरोपियों के झांसे में आकर 2,2000 हजार रुपये बैंक खाते में डलवा दिए।
विज्ञापन

मगर इसके बदले में उन्हें कोई भी इनाम प्राप्त न हुआ। इस पर शक होने पर पीड़ित ने पुलिस थाना चुवाड़ी में आकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ मोनिका ने टीम का गठन किया। इसमें मुख्य आरक्षी भजन कुमार, आरक्षी मेहर दत्त, आरक्षी नितेंद्र पॉल व चैन सिंह (अपराध शाखा) व विक्रम कुमार (अपराध शाखा) को शामिल किया गया और उक्त कॉलर की कॉल डिटेल, बैंक डिटेल सहित पेटीएम डिटेल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर टीम बिहार के लिए रवाना हुई। आरोपी की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उपरोक्त टीम ने बिहार के इलाकों में जगह-जगह पर दबिश दी। इस पर कड़ी मशक्कत के बाद स्कैम के मुख्य सरगना अमित कुमार उर्फ बिट्टू निवासी कतरीसरायें, नालंदा ( पटना) और मिठू शर्मा निवासी मालदा ( पश्चिम बंगाल) जो पैसों को अलग-अलग खातों में भेजता था ( जो एटीएम से पैसे निकालते हुए की फुटेज में भी पाया गया था) को पटना से हिरासत में लिया गया।
इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 55 सिम कार्ड,13 एटीएम, 2 बैंक पासबुक, चैक बुक, 1 लैपटॉप और लकी ड्रा की टिकटों को बरामद किया गया। पुलिस ने उसके बैंक के खाते में 4 लाख 91 हजार की नगदी को भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों को दानापुर (पटना) न्यायालय में पेश करवाया गया, जहां से उन्हें 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर चंबा लाया जा रहा है।

इसी मुकदमा में पहले ही पुलिस ने दो अन्य आरोपियों आलोक और धनंजय को मुंगेर (बिहार) से हिरासत में लिया था। इनसे 15 एटीएम कार्ड , 14 आधार कार्ड, 6 ड्राइविंग लाइसेंस, 7 पैन कार्ड , 9 बैंक एकाउंट पासबुक, 5 मोबाइल फोन और 1 टैबलेट बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed