फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime

खड़ामुख टनल के समीप स्थित दुकान से छह बोतलें शराब बरामद

Sat, 28 Dec 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
भरमौर (चंबा)। पुलिस थाना भरमौर की टीम ने खड़ामुख टनल के समीप एक दुकान से छह बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। दुकानदार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भरमौर की टीम शनिवार को शाम के समय खड़ामुख टनल के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि निच्छू राम अपनी दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही दुकान में दबिश दी और दुकान से छह बोतलें शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed