फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cricket competition begins in Sechu

Chamba News: सेचू में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition begins in Sechu
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सेचू में रविवार को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता पिछले चार सालों से स्वर्गीय लेखराज की याद में करवाई जा रही है। प्रतियोगिता आयोजक एवं ग्राम पंचायत सेचू के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा मंडल पांगी के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता में शिरकत करके शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन करने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए 11000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही हैं जो पांगी घाटी की विभिन्न पंचायतों से संबंधित हैं। विजेता रहने वाली टीम को 21,000 रुपये की नकद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। शुभारंभ पर ग्राम पंचायत किलाड़ के उप प्रधान कर्म सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग और क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed