{"_id":"6a4fd7348d5a25c0ac06a95b","slug":"cracks-appear-in-house-in-kapadautha-family-left-homeless-chamba-news-c-88-1-cmb1003-189438-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कपड़ौथा में मकान पर आई दरारें, परिवार हो गया बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कपड़ौथा में मकान पर आई दरारें, परिवार हो गया बेघर
Thu, 09 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण मकान को हुआ नुकसान, परिवार की बढ़ी दिक्कतें
प्रधान ने किया निरीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लग्गा के खाली भवन में किया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। विकास खंड मैहला की पंचायत कीड़ी के गांव कपड़ौथा में भूस्खलन ने एक परिवार की जिंदगी बदलकर रख दी। मकान के पीछे की पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से घर खतरे की जद में आ गया।
रात होते-होते हालात इतने भयावह हो गए कि परिवार को जान बचाने के लिए अपना आशियाना छोड़ना पड़ा। पूरी रात रिश्तेदारों के घर बिताने के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवार को एहतियातन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लग्गा में शिफ्ट कर दिया है। गांव कपड़ौथा निवासी ठाकुरू सिंह पुत्र तानी राम के परिवार में पांच सदस्य हैं। परिवार का मकान भूस्खलन से पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मकान के पीछे की जमीन लगातार धंस रही है। पहाड़ी से गिर रहा मलबा घर तक पहुंच चुका है। इससे मकान के कभी भी धराशायी होने का खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए परिवार के सभी सदस्य रातोंरात घर से बाहर निकल गए और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हो गए। वीरवार सुबह ग्राम पंचायत कीड़ी के प्रधान अच्छर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान का निरीक्षण करने के बाद इसकी रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजते हुए तत्काल राहत और उचित मुआवजे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि परिवार का मकान रहने योग्य नहीं रह गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को बिना देरी किए प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाए।
--