फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crackdown on encroachment near Shani Dev temple; two illegal pushcarts removed

Chamba News: शनिदेव मंदिर के पास अतिक्रमण पर वार, हटाईं दो अवैध रेहड़ियां

Sat, 17 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on encroachment near Shani Dev temple; two illegal pushcarts removed
नगर परिषद की कार्रवाई से रेहड़ी-फड़ी संचालकों में मचा हड़कंप, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले लगी थीं रेहड़ियां, रेहड़ियां लगने से संकरी हो गई थी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे करने वालों पर नगर परिषद चंबा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने शनिदेव मंदिर के समीप निरीक्षण कर वहां लगाई गई दो अवैध रेहड़ियों को हटाया।
अचानक हुई कार्रवाई से रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने शनिदेव मंदिर के समीप बिना अनुमति रेहड़ियां लगा दी थीं। इससे सड़क के किनारे अतिक्रमण बढ़ने लगा था। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चालकों और राहगीरों की आवाजाही होती है। ऐसे में रेहड़ियां लगने से रास्ता संकरा होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका थी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और दोनों रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई की। नगर परिषद की इस कार्रवाई को सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, भूपेंद्र सिंह और लक्की सिंह ने कहा कि अवैध रेहड़ी-फड़ियां लगने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। उन्होंने नगर परिषद से नियमित निरीक्षण करने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की मांग की, ताकि सार्वजनिक रास्तों पर आवागमन सुचारु बना रहे।

नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed