{"_id":"6935af20aea1e79fa907891d","slug":"cow-shelters-are-ready-yet-stray-animals-are-outside-chamba-news-c-88-1-cmb1002-168537-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गो सदन तैयार, फिर भी लावारिस पशु बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गो सदन तैयार, फिर भी लावारिस पशु बाहर
Sun, 07 Dec 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा) सिहुंता में एक साल पहले बना गो सदन किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरता दिख रहा है। लावारिस पशु अब भी खेतों और सड़कों पर घूम रहे हैं। इस गो सदन में 100 से अधिक पशुओं को रखने की क्षमता है, लेकिन प्रशासन को इसके संचालन के लिए अभी तक कोई नहीं मिला है।
किसान कुलदीप कुमार, माधो राम, अशोक कुमार, दलीप कुमार, कर्म चंद का कहना है कि लावारिस पशुओं की वजह से फसलें बर्बाद हो रही हैं। कई किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रातभर जागकर पहरा देना पड़ता है तो कुछ ने खेती छोड़ दी है।
सिहुंता में गो सदन निर्माण के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों की मांग है कि गो सदन की देखभाल और जिम्मेदारी तय की जाए, तभी लावारिस मवेशियों से किसानों की परेशानी कम हो सकेगी। उधर, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल का कहना है कि निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। अगर कोई एनजीओ इच्छुक होता है तो जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी जाएगी।