{"_id":"45cd5aa9fdf6aa1b88ebf584849fb01e","slug":"cow-killing-case-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनमंत्री का संरक्षण प्राप्त है गोहत्या आरोपियों को : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनमंत्री का संरक्षण प्राप्त है गोहत्या आरोपियों को : विधायक
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के लिल्ह परगने में गोहत्या का मामला सामने आने पर भाजपा भड़क गई है। शनिवार को लिल्ह परगने के रजोटी गांव में इस तरह का मामला आने के बाद जिला भाजपा ने पत्रकार वार्ता करके हुए इस सिलसिले वार प्रकरण का जिम्मेवार प्रदेश कांग्रेस सरकार को ठहराया है।
विज्ञापन
भाजपा दिग्गजों में से चुराह विधायक हंस राज ने प्रदेश के वनमंत्री की ओर निशाना साधते हुए बताया कि यह सब कुछ वनमंत्री के संरक्षण में हो रहा है। जिले में इतने संवेदनशील हालात होने के बावजूद भी अभी तक कोई भी कांग्रेस नेता आवाम की सुध लेने के लिए घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है। जबकि घटना के दिन प्रदेश के वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री धनीराम शांडिल चंबा में ही मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद सदर विधायक चंबा बीके चौहान ने मामले की जांच को राजनीति से प्रभावित बताया है। चौहान ने कहा कि वह स्वयं घटना पर जाकर साक्ष्यों से साक्षात्कार कर चुके हैं। यहां पर जिस कृत्य को अंजाम दिया गया है कि उससे लगता है कि यह कुुशल बूचड़ों का काम है, क्योंकि मारी गई गाय के पिंजर पर मांस का चिथड़ा नहीं छोड़ा गया था। इससे प्रतीत होता है कि इस वीभत्स कार्य को बाकायदा संरक्षण में अंजाम दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
लिहाजा जिला भाजपा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने भी कड़े बयान से इस कृत्य की आलोचना की है।