{"_id":"9bcac7d690e4acdb1f2d429f0ce41e0f","slug":"cow-killing-case-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रजोटी में मिले मवेशी के अवशेष, लोग भड़के, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रजोटी में मिले मवेशी के अवशेष, लोग भड़के, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनोला के बाद अब रजोटी गांव में गोहत्या की सूचना से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, गोहत्या की खबर फैलते ही यहां ग्रामीण भी भड़क गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त सहित डीएसपी चंबा मौके पर पहुंचे और लगभग पांच सौ से ज्यादा लोगों को किसी तरह शांत करवाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इधर, रजोटी गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
फिलहाल जांच में सामने आया कि रजोटी गांव से कुछ दूरी पर किसी मवेशी के अवशेष पड़े हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मवेशी को तेजधार हथियार से काटा गया है। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने अवशेषों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने कुछ सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन
मामले के सामने आने पर एक व्यक्ति फरार हो गया था, इसे काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने पकड़ा।
---
फोरेंसिक रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी : डीएसपी
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर सारी स्थिति साफ हो जाएगी कि मांस और अवशेष किस प्रजाति के मवेशी के हैं।
विज्ञापन