{"_id":"5f7c9cfa8ebc3e9b8409e80d","slug":"counseling-started-for-post-of-language-teacher-in-chamba-chamba-news-sml347473780","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए तीस अभ्यर्थियों ने दी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए तीस अभ्यर्थियों ने दी काउंसलिंग
विज्ञापन
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में मंगलवार को भाषा अध्यापकों के पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
काउंसलिंग प्रक्रिया में चंबा और चुवाड़ी एक्सचेंज के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। करीब तीस अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। इसको लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह दिखा। काउंसलिंग से पहले अभ्यर्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए।
गठित कमेटी ने अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की। कोरोना के चलते शिक्षा विभाग ने कार्यालय की जगह गर्ल्स स्कूल चंबा में काउंसलिंग का आयोजन करवाया।
जिला उपशिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन तीस अभ्यर्थी पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को काउंसलिंग का अंतिम दिन है। जिले में बैचवाइज आधार पर 28 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की जा रही है।