फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation will demand accountability from driver and conductor

Chamba News: चालक और परिचालक से जवाबतलब करेगा निगम

Sat, 17 Aug 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Corporation will demand accountability from driver and conductor
चंबा। रूट पर जा रही बस में सही बोर्ड न होने के मामले में अब चालक परिचालकों से जवाब-तलब किया जाएगा। आरएम ने इस मामले के बारे में आएम नगरोटा को अवगत करवाया है। साथ ही मामले में कार्रवाई का आह्वान किया है। बहरहाल, इस लापरवाही के लिए अब निगम चालक और परिचालक पर नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, 15 अगस्त को दोपहर बाद एचआरटीसी की बस में चंबा-कांगड़ा-बैजनाथ का बोर्ड लगा था। यह बस चंबा से घूम-जंजला रूट पर रवाना हुई थी। गलत बोर्ड होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही निगम को भी नुकसान झेलना पड़ा। आरएम चंबा ने इस मामले को लेकर आरएम नगरोटा को कार्रवाई के लिए आह्वान किया है, जिससे भविष्य में चालक-परिचालक इस तरह की लापरवाही न बरतें।गौरतलब है कि यह बस नगरोटा डिपो की थी। जो घूम जंजला के लिए रवाना हुई। अलग बोर्ड होने के चलते चालक परिचालक की बड़ी लापरवाही दिखी। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि इस बारे आरएम नगरोटा को अवगत करवाया है। इस बारे में चालक-परिचालक से भी जवाबतलब किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed