{"_id":"652ec311332f007b3a043d4f","slug":"corporation-bus-stopped-short-after-traveling-one-kilometer-chamba-news-c-88-1-ssml1004-10054-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक किमी चलने के बाद हांफ गई निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक किमी चलने के बाद हांफ गई निगम की बस
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की लिल्ह रूट की बस।संवाद
चंबा। न्यू बस स्टैंड कसाकड़ा से एक किमी चलने के बाद निगम की बस बीच सड़क हांफ गई। बस में अमूमन 40 सवारियों को बस खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक बस के पुन: स्टार्ट करने की चालक-परिचालक मशक्कत करते रहे, लेकिन बस स्टार्ट न होने पर आखिरकार बस स्टैंड से नई बस के मौके पर पहुंचने पर ही सवारियां उसमें सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो पाईं।
इस दौरान सवारियां निगम प्रबंधन की लचर व्यवस्था को कोसती नजर आईं। यात्री सुरेश कुमार, आसो राम, अभिषेक, लक्की, शिव कुमार, परमजीत, महिंद्र, गुडडू, कालू राम, नरेश कुमार, सुभाष कुमार, प्रीतम सिंह, अमरू राम, जिगरी राम, भीमसेन, चतरो, दयाला, शुक्रदीन, मिलखी और चंदन ने बताया कि बस स्टैंड से सायं 6:30 बजे चंबा-लिल्ह-प्रीणा रूट पर बस चलती है, लेकिन सोमवार को बस आधा घंटा देरी से अपने रूट पर रवाना हुई। इतना ही नहीं, एक किलोमीटर सफर तय करने पर बस बीच राह खराब हो गई। बस में आई खराबी का आभास होते ही बस चालक ने बस को सड़क किनारे रोक कर उसकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर आखिरकार दूसरी बस मंगवाई गई, जिसके बाद ही सवारियां गंतव्य को रवाना हो पाईं।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से समस्या पेश आई। दूसरी बस के जरिए सवारियां गंतव्य को रवाना की गईं।