फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Controversy over the timetable of special buses in Bharmour, taxi drivers came out in protest

Chamba News: भरमौर में स्पेशल बसों की समयसारिणी पर विवाद, विरोध में उतरे टैक्सी चालक

Tue, 05 Sep 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the timetable of special buses in Bharmour, taxi drivers came out in protest
भरमौर (चंबा)। पुराना बस स्टैंड भरमौर में मणिमहेश यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से आधे घंटे के अंतराल में चलाई जा रही स्पेशल बसों को लेकर टैक्सी यूनियन भरमौर के पदाधिकारी-सदस्य मंगलवार सुुबह 10:30 बजे मुखर हो उठे। देखते ही देखते यह विवाद काफी बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख आखिरकार अतिरिक्त उपायुक्त चंबा नवीन तंवर को बीच बचाव कर विवाद को शांत करवाया।
विज्ञापन


उन्हाेंने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों-सदस्यों को आधे घंटे के बजाय एक घंटे के बाद स्पेशल बसें चलाने को लेकर आश्वस्त किया। साथ ही थाना प्रभारी को तुंरत आदेश दिए कि सावनपुर, हड़सर, भरमौर, पट्टी और नए बस स्टैंड के समीप जहां पर टैक्सी खड़ी होती है वहां पर मार्किंग की जाए। इससे मणिमहेश यात्रा के दौरान जाम लगने की समस्या उत्पन्न न हो सके। साथ ही यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों को भी इसका भरपूर लाभ मिल सके।
विज्ञापन

चालकों की रोजी-रोटी का भी रखें ध्यान
टैक्सी यूनियन के प्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि पूर्व में कोरोना महामारी ने टैक्सी चालकों की कमर तोड़ने का काम किया। इसके बाद प्राकृतिक आपदा के बाद पवित्र यात्रा में बीते वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालु नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में टैक्सी चालकों के काम में एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से हर आधे घंटे में बसें चलाकर खलल डालने का काम किया है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बस सेवा चलनी चाहिए। इसका टैक्सी चालक विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन परिवहन निगम पुराने बस स्टैंड से आधा घंटा की बजाय एक घंटे में यहां से बसें चलाए, जिससे श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा साथ ही टैक्सी चालक अपनी रोजी रोटी चला सकेंगे। उन्हाेंने अतिरिक्त उपायुक्त से मांग उठाई है कि परिवहन निगम कुछ स्पेशल बसें नया बस स्टैंड से भी चलाएं, इससे जाम की स्थिति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किराया ही वूसलें
अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर ने मौके पर पहुंच टैक्सी चालकों की बात को सुन कर समस्या का समाधान करने की बात कही। अतिरिक्त उपायुक्त ने टैक्सी चालकों से जो किराया मणिमहेश न्यास और प्रशासन द्वारा तय किया। उसके मुताबिक ही लेने की बात कही। इस मौके पर थाना प्रभारी हरनाम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed