फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Control rooms set up in all districts for Lok Sabha elections

Chamba News: लोस चुनाव के लिए सभी जिलों बनाए नियंत्रण कक्ष

Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Control rooms set up in all districts for Lok Sabha elections
लोस चुनाव के लिए सभी जिलों बनाए नियंत्रण कक्ष
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए किया जा सकता है संपर्क
संपर्क नंबर भी किए जारी, राजस्व अधिकारी के कार्यालय में बनाया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष सुचारु कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की जानकारी और आचार संहिता से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में स्थापित किया गया है। जिला राजस्व अधिकारी जगदीश सांख्यान प्रभारी बनाए गए हैं। नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 01899-222518, टोल फ्री नंबर 1950, 82193-91569 और 94180-37361 पर संपर्क कर सकते हैं। चंबा विस क्षेत्र का नियंत्रण कक्ष एसडीएम कार्यालय में बनाया है। अधीक्षक श्रेणी दो विकास चौणा इसके प्रभारी होंगे।


यहां दूरभाष 01899-222278 और 7018181162 पर संपर्क कर सकेंगे। चुराह हलके में खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में कंट्रोल रूम बनाया है। यहां दूरभाष नंबर 01896-295115 और मोबाइल 7018199440 पर संपर्क कर सकते हैं। अधीक्षक श्रेणी दो बलदेव ठाकुर इसके प्रभारी हैं। भरमौर और पांगी में दो अलग नियंत्रण कक्ष बनाए हैं। भरमौर के लिए नायब तहसीलदार अनिल भाटिया प्रभारी हैं। नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय पट्टी में बनाया है। इसका दूरभाष नंबर 01895-225027 और मोबाइल 9805444712 है। पांगी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना कार्यालय किलाड़ में कंट्रोल रूम बनाया है। सहायक अनुसंधान अधिकारी ललित नारायण प्रभारी नियुक्त किए हैं। यहां 01897-242221 और 9418420277 पर संपर्क कर सकेंगे। डलहौजी हलके में एसडीएम कार्यालय सलूणी में कंट्रोल रूम होगा। अधीक्षक श्रेणी दो महेंद्र सिंह प्रभारी होंगे। यहां 01896-233122 और 9805677707 पर संपर्क कर सकेंगे। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडीएम कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। दूरभाष 01899-266455 और मोबाइल 7807788495 होगा और अधीक्षक श्रेणी दो पवन कुमार को प्रभारी बनाया है।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed