{"_id":"689390b45d399fd30d0aa6d0","slug":"continuous-rains-maize-and-other-crops-suffer-losses-of-rs-85-lakh-chamba-news-c-88-1-cmb1002-157649-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लगातार बरस रहे मेघ, मक्की समेत अन्य फसलों को 85 लाख रुपये की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लगातार बरस रहे मेघ, मक्की समेत अन्य फसलों को 85 लाख रुपये की चपत
Wed, 06 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पहले सूखे जैसे हालत के कारण देरी से मक्की की बिजाई और फिर फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप से परेशान किसानों की अब भारी बारिश ने कमर तोड़ दी है। साथ ही सब्जियों की पैदावार पर भी बारिश की मार पड़ी है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 112 हेक्टेयर क्षेत्र पर मक्की समेत विभिन्न फसलें खराब होने से किसानों को 85 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। वहीं, कृषि विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और सर्वे किया जा रहा है, ताकि किसानों को जल्द मुआवजा प्रदान किया जा सके।
इस संबंध में कृषि अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जहां-जहां नुकसान की सूचना मिल रही है, वहां टीमें भेज दी गई हैं। विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। चंबा के सलूणी, चुराह, भरमौर और भटियात क्षेत्रों में अधिकतर लोग फसलों पर ही निर्भर हैं। इस बार फसलों की पैदावार कम ही होने की उम्मीद है, क्योंकि खेतों में ही तैयार फसल बिछ चुकी है। अगले माह मक्की के काटने का सीजन होता है, लेकिन बारिश के मार के चलते यह अभी तैयार नहीं हो पाई है।