फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contenders engaged for ticket in election

चुनाव में टिकट के लिए जीजान से जुटे दावेदार

Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Contenders engaged for ticket in election
चंबा। चुनावी वर्ष में शक्ति प्रदर्शन करने वाले वर्तमान विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के लिए इस बार कांग्रेस और भाजपा से टिकट पाना आसान नहीं होगा। इस बार चुनाव में कई बड़े नेता कूदने के लिए तैयारी में हैं। इन नेताओं ने पार्टी हाईकमान में अपनी सिफारिशें भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, टिकट पाने के लिए पार्टी में आवेदन भी कर दिया है। साथ ही अपने स्तर पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। चंबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में वर्तमान विधायक पवन नैयर की टक्कर में युवा नेता धीरज नरयाल मैदान में डटे हुए हैं जो पिछली बार टिकट पाने से चूक गए थे। वहीं कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी नीरज नैयर की टक्कर में आजाद उम्मीदवार के रूप में दस हजार वोट लेने वाले पूर्व जिप अध्यक्ष राज सिंह ठाकुर हैं जो इस बार चुनाव लड़ने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। कुछ दिन पहले वह शिमला में अपने समर्थकों के साथ पार्टी के आला नेताओं से भी मिले थे।
विज्ञापन

वहीं, भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में वर्तमान विधायक जिया लाल कपूर को टक्कर देने में आईजीएमसी शिमला से नौकरी छोड़ चुके डॉक्टर जनक राज का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देने के बाद ग्रामीण क्षेेत्रों में जनसंवाद अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के साथ उनके संबंध भी काफी अच्छे बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार भाजपा उन पर भी दांव खेल सकती है। हालांकि अभी टिकट का फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को टक्कर देने के लिए युवा नेता सुरजीत सिंह भरमौरी और जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर टिकट के लिए मैदान में हैं। ऐसे में पार्टी के लिए इस बार टिकट का आवंटन करना मुश्किल हो सकता है।
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तरफ से पिछले चुनाव में हार का सामना कर चुके डीएस ठाकुर के समक्ष टिकट लेने के लिए दो प्रबल दावेदार खड़े हैं। इनमें डलहौजी नप के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर शामिल हैं जो टिकट पाने के लिए दौड़ में लगे हैं। यहां कांग्रेस की वर्तमान विधायक आशा कुमारी का कोई विरोधी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उनकी टिकट लगभग तय मानी जा रही है।

चुराह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान विधायक एवं विस उपाध्यक्ष हंसराज को टिकट में टक्कर देने के लिए युवा नेता नरेश रावत मैदान में हैं। इनकी संगठन में अच्छी पकड़ मानी जा रही है। कांग्रेस में भी इस बार टिकट के लिए काफी घमासान होने वाला है। पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज की टक्कर में पुलिस की नौकरी छोड़ने वाले प्रकाश भूटानी और शिक्षक की नौकरी छोड़ने वाले यशवंत खन्ना मैदान में डटे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed