Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Construction work on disputed land in Banikhet halted; court issues temporary injunction

Chamba News: बनीखेत में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करने पर रोक, अदालत ने जारी की अस्थायी निषेधाज्ञा

Mon, 23 Nov 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Construction work on disputed land in Banikhet halted; court issues temporary injunction
सीमांकन रिपोर्ट में प्रतिवादी की ओर से किया गया निर्माण उसकी भूमि पर नहीं पाया गया
विज्ञापन

मुख्य मामले के निपटारे तक जारी रहेगा आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बनीखेत-खैरी में भूमि विवाद से जुड़े मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए प्रतिवादी को विवादित भूमि पर खोदाई करने, खंभे लगाने और निर्माण कार्य करने पर रोक लगा दी है। यह अस्थायी निषेधाज्ञा मुख्य मामले के अंतिम निपटारे तक प्रभावी रहेगी। सिविल जज डलहौजी मेघा शर्मा ने यह आदेश जारी किए।
आवेदक की ओर से अदालत में दायर आवेदन में आरोप लगाया गया कि वह मौजा बानीखेत खैरी तहसील डलहौजी स्थित खाता-खतोनी संख्या 390/396 से 398 और खसरा संख्या 19 में शामिल 4-19-00 बीघा भूमि का सह-मालिक और कब्जाधारी है। आरोप था कि प्रतिवादी ने बिना किसी अधिकार के उसकी आरसीसी नींव को नुकसान पहुंचाकर खुदाई और खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही निर्माण सामग्री एकत्र करने और घर के रास्ते पर अतिक्रमण कर टिन की छत बनाने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, प्रतिवादी ने अपने जवाब में आवेदक के दावे का विरोध करते हुए कहा कि वह भी भूमि का पंजीकृत सह-स्वामी है और अपने हिस्से की जमीन पर विकास कार्य कर रहा था। उसने आरोपों को निराधार बताते हुए आवेदन खारिज करने की मांग की। अदालत ने वर्ष 2021-22 की जमाबंदी और अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। रिकॉर्ड के अनुसार आवेदक का विवादित भूमि पर सह-स्वामित्व और कब्जा प्रथम दृष्टया स्थापित होता है। अदालत ने 30 मई 2025 की सीमांकन रिपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें प्रतिवादी की ओर से किया गया निर्माण उसकी भूमि पर नहीं पाया गया। अदालत ने प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन और अपूरणीय क्षति के आधार पर विवादित भूमि को सुरक्षित रखना आवश्यक माना। इसके बाद प्रतिवादी को मुख्य मामले के अंतिम निर्णय तक विवादित भूमि पर खुदाई, खंभे लगाने और निर्माण कार्य करने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed