{"_id":"66507b72443c9e8f7d0eb0a3","slug":"construction-work-of-sach-suhaglu-fatehpur-road-stalled-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125557-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साच सुहागलू-फतेहपुर सड़क का निर्माण कार्य लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साच सुहागलू-फतेहपुर सड़क का निर्माण कार्य लटका
विज्ञापन
300 मीटर सड़क बनेगी तो दस किमी की दूरी तय कर पहुंच सकेंगे सैलानी खज्जियार
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। साच सुहागलू-फतेहपुर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते फतेहपुर तक लोगों को सड़क की सुविधा नहीं मिल पा रही है। करीब तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण होना अभी प्रस्तावित है। लोगों का कहना है कि अगर शेष तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा होता है तो इससे जहां ग्रामीणों को राहत मिलेगी तो वहीं, चंबा से खज्जियार आने वाले पर्यटकों को भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों में अक्सर खज्जियार और डलहौजी सड़क बर्फबारी के चलते बंद रहती है। ऐसे में पर्यटक खज्जियार नहीं पहुंच पाते हैं। बताया कि इस सड़क के बन जाने से ओबड़ी से मात्र दस किलोमीटर की दूरी तर पर्यटक खज्जियार पहुंच सकेंगे। इस मार्ग पर बर्फबारी भी नहीं होती है। ऐसे में यह मार्ग पर्यटन के नजरिये से भी काफी महत्वपूर्ण है। रमेश कुमार, अमित कुमार, कृष शर्मा, शैल्जा शर्मा आदि का कहना है कि सरकार की ओर से इस मार्ग का शेष कार्य जल्द पूरा करना चाहिए। यह सड़क साच से बनाई गई है जो सुहागलू होते हुए फतेहपुर तक पहुंचेगी। कुल मिलाकर इस मार्ग का निर्माण होने से पर्यटन व्यवसाय तो विकसित होगा ही, जिला मुख्यालय आने वाले पर्यटक मात्र दस किलोमीटर का सफर तय कर खज्जियार पहुंच सकेंगे। जबकि वर्तमान में उन्हें वाया गेट होकर करीब 22 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि चुनाव के बाद आगामी कार्य को पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे।