{"_id":"698cb1c92a6ba126390da23d","slug":"construction-of-phina-singh-irrigation-project-begins-after-four-years-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174466-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार साल बाद शुरू हुआ फिना सिंह सिंचाई परियोजना का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार साल बाद शुरू हुआ फिना सिंह सिंचाई परियोजना का निर्माण
Wed, 11 Feb 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र की परछोड़ पंचायत में फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का निर्माण चार साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत इस परियोजना की संशोधित लागत 643.68 करोड़ रुपये वर्ष 2024 में पुनः स्वीकृत की गई है। इस परियोजना को वर्ष 2011 में 204.51 करोड़ रुपये की प्रारंभिक लागत के साथ स्वीकृति मिली थी। बाद में लागत में वृद्धि हुई और अब संशोधित अनुमान के साथ कार्य पुनः गति पकड़ेगा।
परियोजना के तहत व्यास नदी की सहायक धाराओं, कलम नाला और चक्की खड्ड को जोड़ा जाएगा। चक्की खड्ड पर कंक्रीट ग्रेविटी बांध का निर्माण किया जाएगा और 4307 मीटर लंबी सुरंग के माध्यम से जल परिवहन कर 4025 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
परियोजना का कमांड क्षेत्र औसतन 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर की 11 पंचायतों सदवां, लदौड़ी, मिल्ख, हटली, खज्जन, कोट पलारी, डनी डैन, थेर, सुलियाली, मामून गुरचली और पदेहर के 60 गांवों को लाभान्वित करेगा। जनगणना 2011 के अनुसार लगभग 26,189 लोग इस योजना से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
अब तक क्या हुआ?
परियोजना पर अब तक 301.48 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शेष कार्य चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है।
दो साल में पूरा करने का लक्ष्य
जल शक्ति विभाग धर्मशाला के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने बताया कि बांध, सर्ज टैंक, डिस्ट्रीब्यूटरी डी-1 और पांच वर्षों के संचालन और अनुरक्षण से जुड़े शेष कार्य दो वर्षों में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों की उम्मीदें
क्षेत्र के किसानों का मानना है कि परियोजना पूरी होने पर वर्षा पर निर्भरता कम होगी और फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्पादन और आय में वृद्धि की संभावना है।