फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Construction of bus stand in Pangi is 90 percent complete

Chamba News: पांगी में बस अड्डे का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा, अक्तूबर में हो सकता है उद्घाटन

Sat, 23 Sep 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Construction of bus stand in Pangi is 90 percent complete
पांगी के किलाड़ में निर्माणाधीन बस स्टैंड।
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोगों को शीघ्र ही नए बस अड्डे की सुविधा मिलने वाली है। नए बस अड्डे का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बचे हुए कार्य को लोक निर्माण विभाग की ओर से अक्तूबर में पूर्ण करवा लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करने के लिए पांगी का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन




बता दें कि किलाड़ में बस अड्डा न होने के कारण यात्रियों सहित बस चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों की मांग पर पूर्व सरकार ने किलाड़ में नया बस अड्डा बनाने के लिए आठ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। किलाड़ में बनाए जा रहे बस स्टैंड के निर्माण में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन




बस अड्डे में 25 बसों को खड़ा करने की सुविधा होगी। यहां से पांगी घाटी की 19 पंचायतों के लिए बसें रवाना होंगी। बसों में उतरते और चढ़ते समय यात्रियों को बस स्टैंड में कोई असुविधा नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि नए बस अड्डे का कार्य युद्ध स्तर पर चला रहा है। जल्द ही यह बस अड्डा जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed