फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress ponders over defeat in Lok Sabha elections

Chamba News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में मिली हार पर किया मंथन

Wed, 19 Jun 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congress ponders over defeat in Lok Sabha elections
चुराह (चंबा)। लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर चुराह कांग्रेस ने मंथन किया। इसके लिए बुधवार को कॉलोनी मोड़ में बैठक हुई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हिमाचल में चारों सीटें हार चुकी है। चंबा में भी किसी भी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं मिल पाई है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कांग्रेस ब्लॉक पर बैठकें कर रही है। इसी कड़ी में चुराह में भी कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंथन किया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई हार को लेकर मंथन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। बूथ स्तर पर अध्यक्षों ने पार्टी में चल रहीं कमियों को उजागर किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन में चल रहीं समस्याओं को भी ब्लॉक कांग्रेस के समक्ष रखा। इन समस्याओं का निदान करने के लिए आगामी दिनों में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष परवेज अली बट्ट, उपाध्यक्ष प्रमेश ठाकुर, सोशल मीडिया अध्यक्ष हाशू शेख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लब्धु देवी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed