फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   congress hounred padamshri lalita vakil

जिला कांग्रेस कमेटी ने पदमश्री ललिता वकील को किया सम्मानित

Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
congress hounred padamshri lalita vakil
परिधी गृह चंबा में पद्मश्री ललिता वकील को सम्मानित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित ललिता वकील के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंबा शहर से संबंध रखने वाली ललिता वकील को राष्ट्र स्तर पर पद्मश्री सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की गई। इसके साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के सभी पदाधिकारी आर अन्य कांग्रे कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबसे पहले जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष ने पद्मश्री ललिता वकील को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला चंबा कई चीजों को लेकर विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है। इसमें चंबा रुमाल में कशीदाकारी की कला अद्वितीय है और इस प्राचीन कला को जीवित रखने और ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय ललिता वकील को जाता है। उन्होंने कहा कि चंबा रुमाल पर उकेरी गई आकृतियों की विशेषता है कि कढ़ाई रुमाल के दोनों तरफ एक जैसी होती है।
विज्ञापन

इस कला में महारत रखने वाली ललिता वकील ने इस कला को आज देश के कोने-कोने में पहुंचाने के साथ-साथ असंख्य किशोरियों को इस कला का प्रशिक्षण देकर चंबा रियासत की इस कला को जिंदा रखा है। उन्होंने कहा कि आज हर हिमाचलवासी और जिलावासी ललिता वकील को पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किए जाने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैय्यर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed