फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Conductors are making bus passes, drivers holding the steering wheel have become store keepers.

Chamba News: कंडक्टर बना रहे बस पास, स्टेयरिंग थामने वाले चालक बन गए स्टोर कीपर

Fri, 08 Dec 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Conductors are making bus passes, drivers holding the steering wheel have become store keepers.
चंबा। प्रदेश सरकार भले ही बेहतर परिवहन सेवाएं देने के दावे कर रही हो, मगर एचआरटीसी कार्यालयों के हालात बेहद खराब हैं। कार्यालय का काम निपटाने के लिए क्लर्कों की जगह परिचालकों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, बसों का स्टेयरिंग संभालने वाले चालक स्टोर कीपर बन गए हैं।एचआरटीसी कार्यालय चंबा में कार्यालय स्टाफ के पद खाली होने के कारण यह स्थिति बन गई है।
कार्यालय में क्लेरिकल स्टाफ के करीब 25 पद स्वीकृत हैं। इनमें महज पांच ही पद भरे हैं, जबकि 20 पद खाली चल रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम के अधिकारी चालकों और परिचालकों की सेवाएं लेने पर मजबूर हैं। पास बनाने से लेकर कैश काउंटर और स्टोर सहित अन्य शाखाओं में चालक और परिचालक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एचआरटीसी चंबा की ओर से 174 रूटों पर बस सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। निगम के पास वर्तमान समय में 200 चालक और 199 परिचालक हैं। इनमें से 20 ऐसे हैं, जिन्हें निगम के कार्यालय में तैनात किया गया है। इसका कारण है कि निगम के पास क्लेरिकल स्टाफ की कमी है। एचआरटीसी कार्यालय में स्टाफ की कमी के चलते अधिकारी जुगाड़ के सहारे व्यवस्था बनाने पर मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा शुगल सिंह ने कहा कि कार्यालय में क्लर्कों की कमी चल रही है। कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए परिचालकों को तैनात किया गया है। कहा कि उन्होंने स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारी को भी अवगत करवा दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed