फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Condition of toilet in HRTC workshop is bad, employees upset

Chamba News: एचआरटीसी वर्कशॉप में शौचालय की स्थिति खराब, कर्मचारी परेशान

Sat, 25 Jan 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jan 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Condition of toilet in HRTC workshop is bad, employees upset
चंबा परिवहन निगम वर्कशॉप का खस्ताहाल शौचालय। संवाद
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में बने शौचालय और वर्कशॉप की बदहाल स्थिति कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शौचालय खंडहर में तब्दील हो गया है, जहां गंदगी और बदबू फैली हुई है। यहां पानी की व्यवस्था न होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वर्कशॉप में शौचालय और नलकों की मरम्मत आज तक नहीं हुई। टूटे हुए नल और कचरे से भरी टंकियां स्थिति को और बदतर बना रही हैं। मैकेनिक गंदगी और दुर्गंध के बीच बसों की मरम्मत करने को मजबूर हैं। चालक यूनियन चंबा के प्रधान हेम राज, राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया और प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर ने वर्कशॉप की खस्ताहाल स्थिति और पानी की किल्लत पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश में वर्कशॉप के टूटे शेड के कारण कर्मचारियों को खुले आसमान तले काम करना पड़ता है। गंदगी और पानी की कमी से बीमारियों का खतरा बना रहता है। सर्दी हो या गर्मी पानी की किल्लत रहती ही है। शौचालय ही नहीं वर्कशॉप भी खंडहर होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।

चंबा परिवहन निगम वर्कशॉप का खस्ताहाल शौचालय। संवाद

चंबा परिवहन निगम वर्कशॉप का खस्ताहाल शौचालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed