Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Condition of HRTC buses, push and reach your destination

Chamba News: एचआरटीसी की बसों के हाल, धक्का लगाओ, मंजिल पाओ

Sat, 26 Apr 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Apr 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Condition of HRTC buses, push and reach your destination
बिहाली-भंजराडू रूट की बस को धक्का देते लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सफर अब केवल यात्रा नहीं, एक ‘धक्का अभियान’ बन गया है। हालात ये हैं कि बस में बैठकर मंजिल तक पहुंचने की गारंटी नहीं, लेकिन रास्ते में धक्का लगाने की तैयारी जरूर होनी चाहिए। चंबा और चुराह क्षेत्र में चल रही निगम की खस्ताहाल बसें आए दिन बीच रास्ते में दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से लेकर बीमार मरीजों तक को मजबूरी में पैदल चलना पड़ रहा है, जबकि निगम आंख मूंदे बैठा है। यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी की ये बसें कब रुक जाएं, कोई नहीं कह सकता। बस, जहां रुकें वहां धक्का लगाओ और फिर पैदल निकल पड़ो मंजिल की ओर। वीरवार शाम चंबा से घरमाणी की ओर जा रही बस चामुंडा माता मंदिर के पास अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन

यात्रियों को मजबूरी में टैक्सी करके घर लौटना पड़ा। नाराज यात्रियों ने बताया कि बसें न केवल नियमित रूप से लेट चलती हैं, बल्कि बीच रास्ते में रुक जाना आम बात हो गई है। राम किशन, पवन कुमार, महेश कुमार, मनोहर लाल और दलीप कुमार जैसे रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि यह बस रोज शाम 6 बजे चलती है और अक्सर 3-4 किलोमीटर बाद खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चुराह उपमंडल में भी शुक्रवार सुबह 8:15 बजे बिहाली से भंजराडू जा रही बस गनेड़ के पास बीच रास्ते में हांफ गई। इस बस में स्कूली बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी, बीमार मरीज, तीमारदार और सरकारी कर्मचारी सवार थे। यात्रियों ने बस को धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे। मजबूरन उन्हें 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सवारियों के मुताबिक हर तीसरे दिन एचआरटीसी की बस बीच राह ही खराब हो रही हैं।
एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि पुरानी बसों की तकनीकी खामियों और स्टाफ की कमी के कारण ऐसी समस्याएं आ रही हैं। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। चुराह की घटना के संदर्भ में उन्होंने बताया कि वैकल्पिक बस भेजी गई थी, लेकिन तब तक अधिकतर यात्री निजी वाहनों से रवाना हो चुके थे।


पहले भी थम चुके हैं सरकारी बस के पहिये
एचआरटीसी चंबा डिपो की बसों में तकनीकी खराबी कोई नई बात नहीं है। अप्रैल माह में ही कई रूटों पर बसें बीच रास्ते में दम तोड़ चुकी हैं। 11 अप्रैल को चंबा-गरजिंडु रूट, 15 को चंबा-साहो-लग्गा रूट, 18 को चंबा-पठानकोट और चंबा-उटीप रूट पर बसें खराब हुईं। इसके अलावा 19 अप्रैल को चंबा-परमाणु रूट, 22 अप्रैल को चंबा-घरमाणी रूट पर भी बसें बीच सफर में हांफ गईं थीं। हर बार बस के पहिए थमते हैं और मुसाफिरों की सांसें अटक जाती हैं। लेकिन न तो बसों की हालत सुधरी, न ही संचालन व्यवस्था में कोई ठोस सुधार दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed