{"_id":"6680345afab28084280d8ea5","slug":"condition-of-chamba-bharmour-nh-improved-before-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-128093-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले सुधरे चंबा-भरमौर एनएच की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले सुधरे चंबा-भरमौर एनएच की हालत
Sat, 29 Jun 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 29 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले भरमौर-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग की दयनीय हालत को सुधारा जाए। यह मांग व्यापार मंडल भरमौर ने जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी को मांग पत्र सौंपकर की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि एनएच की दयनीय हालत मणिमहेश यात्रा में खलल डाल सकती है। इसलिए इसकी हालत को सुधारना काफी आवश्यक है। कहा कि ददवां से पट्टी के बीच में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाए, जिससे मणिमहेश यात्रियों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो। भरमौर कस्बे में दिन-प्रतिदिन बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त मार्ग बनाने की तरफ उचित कदम उठाए जाएं। पट्टी के पास संचालित कूड़ा संयंत्र को बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। जनजातीय विकास मंत्री ने व्यापार मंडल को उनकी मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया।
--