{"_id":"6b031e64e7f85c4e3e05220c","slug":"conclusion-of-nss-camp-at-jhajjakothi-school-chamba-news-c-88-1-ssml1007-203706-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: झज्जाकोठी स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: झज्जाकोठी स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
Sun, 22 Nov 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा के रावमापा झज्जाकोठी में एनएसएस के समापन सामारोह के दौरान प्रस्तुति देते स्वयंसेवी।संवाद
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जाकोठी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का समापन हो गया। समारोह में डॉ. ताज मोहम्मद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक सहयोग और सामाजिक दायित्वों का महत्व समझा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. ताज मोहम्मद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्य जीवन में सफलता के आधार हैं। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार और मीना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद