{"_id":"654a6653797fd486940c9604","slug":"compost-will-be-made-from-garbage-in-chuwadi-road-will-be-made-from-plastic-chamba-news-c-88-1-cmb1003-11588-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी में कूड़े से बनाई जाएगी खाद, प्लास्टिक से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी में कूड़े से बनाई जाएगी खाद, प्लास्टिक से बनेगी सड़क
विज्ञापन
चुवाड़ी। नगर पंचायत चुवाड़ी में कूड़े से अब जहां खाद तैयार होगी तो वहीं, दूसरी तरफ प्लास्टिक सड़कों में तारकोल बिछाने का काम आएगा। नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से शनिदेव मंदिर के समीप आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट मशीन, प्लास्टिक शेडर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। इन मशीनों के शुरू हो जाने से नगर पंचायत चुवाड़ी जीरो वेस्ट सिटी के रूप में उभरेगा। जानकारी के अनुसार इस कार्य में करीब 16 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट मशीन को इंस्टाल किया जा रहा है। मशीन में 500 किलो वेस्ट डालकर 14 दिन के बाद खाद तैयार की जाएगी। वहीं पांच लाख रुपये की राशि से प्लास्टिक शेडर मशीन की ओर से वेस्ट पॉलिथीन, कुर्सी और बोतल के छोटे-छोटे पीसकर मशीन द्वारा शुद्ध प्लास्टिक में तबदील कर लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण कार्य के लिए भेजा जाएगा। नगर पंचायत सचिव गणेश ने बताया कि सरकार आदेश के मुताबिक एक सब-डिवीजन से 841 किलो शुद्ध प्लास्टिक से एक किलोमीटर मार्ग का निर्माण का लक्ष्य रखा है। नगर पंचायत चुवाड़ी द्वारा पिछले माह में 150 किलो प्लास्टिक लोक निर्माण विभाग को दिया है। साइट पर वेलिग मशीन द्वारा एक समय में 60 किलो का बंडल तैयार किया जाएगा। इस वेस्ट में कपड़ा और कागज के टुकड़े और प्लास्टिक प्रयोग में लाया जाएगा। मशीन द्वारा तैयार किए गए मैटेरियल को सीमेंट फैक्ट्री में भेजा जाएगा।
नगर पंचायत सचिव गणेश शर्मा का कहना है कि चुवाड़ी को जीरो वेस्ट सिटी बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कस्बा वासियों से इस मुहिम को मुकम्मल करने में सहयोग करने की अपील की है।