फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Complaint against son-in-law for raping a minor

Chamba News: दामाद के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत

Wed, 03 Apr 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Complaint against son-in-law for raping a minor
दामाद के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत
विज्ञापन

जीजा के खिलाफ बहन के घर गई नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की शिकायत पर केस
नाबालिग की तबीयत खराब होने पर परिजन ले गए अस्पताल, जांच में निकली गर्भवती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में एक महिला ने अपने दामाद के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब नाबालिग लड़की की तबीयत खराब हुई। उसे उपचार के लिए परिजन चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने नाबालिग की जांच करने के उपरांत उसे गर्भवती बताया। इसके बाद जब परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कुछ माह पहले जब अपने बहन के घर गई थी तो उसके साथ उसके जीजा ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। साथ ही इस बारे में किसी को भी नहीं बताने को कहा था। इसी डर से उसने इस बारे किसी को भी नहीं बताया। इसको लेकर नाबालिग की मां ने पुलिस में अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल भी पुलिस में करवा लिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। किसी भी समय पुलिस आरोपी को दबोच सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed