{"_id":"663e51985de1a61263021485","slug":"companys-bullying-stopped-traffic-for-12-hours-by-digging-the-road-without-permission-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124456-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कंपनी की दबंगई... बिना अनुमति सड़क खोदकर 12 घंटे तक रोक दिया ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कंपनी की दबंगई... बिना अनुमति सड़क खोदकर 12 घंटे तक रोक दिया ट्रैफिक
Fri, 10 May 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
कंपनी की ओर से खोदी गई सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
चंबा। चांजू में हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करने वाली निजी कंपनी ने दबंगई दिखाते हुए सड़क को खोदकर 12 घंटे यातायात रोके रखा। हालांकि, इसके लिए कंपनी के पास किसी प्रकार की कोई भी अनुमति नहीं थी।
कंपनी ने वीरवार रात 9:00 बजे जेसीबी लगाकर पहले लोक निर्माण विभाग की सड़क को खोद दिया और फिर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे तक इस गड्ढे को भरा नहीं गया। इसके चलते सुबह के समय चांजू से चंबा जाने वाली दो निजी बसें रवाना नहीं हो सकीं। इन बसों में सवार दो दर्जन से अधिक सवारियों को टैक्सी में महंगा किराया चुकाकर अपने गंत्वय के लिए रवाना होना पड़ा। कई लोग टैक्सी का किराया चुकाने में असमर्थ होने के कारण अपने गंत्वय की तरफ ही रवाना नहीं हो पाए। उन्हें वापस अपने घर का रास्ता पकड़ना पड़ा। जब सड़क अवरुद्ध करने को लेकर निजी बस चालक-परिचालक कंपनी के कर्मचारियों पर भड़कने लगे तो उन्हें कंपनी के अधिकारियों ने हर्जाना चुकाने का आश्वासन देकर शांत करवा दिया। बसों में सफर करने वाले लोगों को टैक्सी के जरिये महंगा किराया खर्च कर सफर करना पड़ा।
चांजू से शुक्रवार को सुबह 5:00 और 7:00 बजे चंबा के लिए जाने वाली बसें चांजू में ही फंसी रही। सुबह तय रूट पर नहीं निकलने के कारण बस की दिन भर की समयसारिणी बिगड़ गई। इसको लेकर जब चालक परिचालक गुस्सा करने लगे तो पैसे का लालच देकर उन्हें शांत करवा दिया गया, लेकिन आम लोगों को जो दिक्कत हुई। उसको लेकर कंपनी ने किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं किया। हैरानी इस बात की है कि लोक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना सड़क को कंपनी ने खोद दिया। इसको लेकर विभाग ने कंपनी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर लोग कंपनी व विभाग के बीच में जुगलबंदी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
--
निजी कंपनी के एचआर मनोज कुमार ने बताया कि स्पेन का कार्य करने के लिए सड़क में खोदाई की गई। इस वजह से निजी बसों को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई कंपनी ने कर दी है। लोक निर्माण विभाग को भी जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी कंपनी कर देगी।
--
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।