{"_id":"65749f0f2a42e17eb604c748","slug":"companies-came-to-fill-170-posts-only-27-youth-got-jobs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-13952-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 170 पद भरने पहुंचीं कंपनियां, 27 युवाओं को ही मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 170 पद भरने पहुंचीं कंपनियां, 27 युवाओं को ही मिली नौकरी
Sat, 09 Dec 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं का निजी कंपनी में नौकरी करने से मोहभंग हो रहा है। इसका खुलासा हाल ही में हुए परिसर साक्षात्कार में युवाओं की उपस्थिति और उनके चयन के आंकड़ों से हुआ है।
दरअसल, जिला रोजगार कार्यालय ने रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी, जिला रोजगार कार्यालय चंबा और तीसा रोजगार उप कार्यालय में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया।
जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार लेने के लिए दो कंपनियां तो अन्य रोजगार उप कार्यालयों में एक ही कंपनी साक्षात्कार लेने पहुंची। कंपनियां जिले में 120 सिक्योरिटी गार्ड और पचास ऑपरेटरों की नियुक्ति के लिए पहुंची थीं, मगर तीनों रोजगार कार्यालयों में युवाओं की उपस्थिति 51 रही। महज 27 ही युवाओं का ही चयन हो पाया। शेष पदों पर साक्षात्कार देने के लिए बेरोजगार युवा नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से समय-समय पर परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जाता है। आंकड़े यह दर्शा रहे हैं कि युवा निजी कंपनियों में नौकरी करने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कार्यवाहक जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि परिसर साक्षात्कारों में युवाओं की उपस्थित कम रही। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।