फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Commuters forced to endure dust on a road that cost 78 crore

Chamba News: 78 करोड़ की सड़क पर राहगीरों को खानी पड़ रही धूल

Sat, 24 Oct 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Commuters forced to endure dust on a road that cost 78 crore
सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर ढाई साल से निर्माण अधूरा, 22 किलोमीटर की राह पर हर दिन जोखिम भरा सफर
विज्ञापन

एक दिन काम, दो दिन ठप, धूल के गुबार में गुम हो जाती है राह, जाम-हादसों के साये में सफर कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। करोड़ों रुपये की लागत से सड़क संवारने का काम चल रहा है, लेकिन सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 78 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर सड़क की टारिंग और सौंदर्यीकरण का काम ढाई साल से जारी है।
बावजूद इसके राहगीरों को धूल भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उठते हैं और कई बार सामने से आने वाला वाहन तक दिखाई नहीं देता। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। एक दिन काम होता है तो अगले दो दिन काम बंद रहता है। सड़क पर उड़ती धूल से वाहन चालकों के साथ आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हैं। मार्ग पर जाम लगने से आवाजाही भी प्रभावित होती है। लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य तेज गति से पूरा नहीं होता, तब तक इस परेशानी से राहत मिलना मुश्किल है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता करनैल सिंह ने बताया कि सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर काम चल रहा है। विभाग ने करीब चार माह के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

--
सड़क का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। धूल के गुबार के बीच वाहन चलाना पड़ता है। कई बार सामने से आने वाला वाहन भी नजर नहीं आता है। - माधो राम
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस मार्ग पर सफर करना रोज की परेशानी बन गया है। सड़क पर धूल उड़ने से आगे देखना मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों को बेहद सावधानी से गाड़ी चलानी पड़ती है। - पंजू राम
--
निर्माण कार्य की रफ्तार बहुत धीमी है। एक दिन काम होता है, फिर दो दिन बंद रहता है। सड़क के दोनों ओर लोगों को दिक्कतें होती हैं। विभाग को काम में तेजी लानी चाहिए। - अशोक कुमार

--
सड़क पर उड़ती धूल से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मार्ग पर जाम लगने से आवाजाही प्रभावित होती है। करोड़ों खर्चने के बावजूद बेहतर सड़क की सुविधा नहीं मिली है। -करतार सिंह
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed