{"_id":"57165f1f4f1c1b36228b4583","slug":"committe-supervision-jondus-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंडा पंचायत में पीलिया का सच जांचने को प्रशासन ने गठित की कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंडा पंचायत में पीलिया का सच जांचने को प्रशासन ने गठित की कमेटी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
रिंडा में प्रदर्शन करते पीड़ित परिवार के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंडा में पीलिया से महिला की मौत होने और एक अन्य महिला के टांडा रेफर किए जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने पूरे मामले पर जांच बैठा दी है। प्रशासन ने एसडीएम चंबा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है और कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस कमेटी में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को कमेटी ने रिंडा पंचायत के प्रभावित गांव का दौरा किया और वहां लोगों से बातचीत की। इस मौके पर पीलिया फैलने और उससे हुई मौत की वजह जानने का प्रयास किया गया। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने जांच कमेटी गठित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिंडा पंचायत में महिला की मौत की खबर प्रशासन को समाचार पत्र के माध्यम से मिली है। जिसके बाद मामले की जांच को लेकर यह कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कमेटी पूरे मामले की तह तक छानबीन करेगी और इस बात का पता लगाएगी महिला की कि मौत किन कारणों से हुई। यदि पीलिया की पुष्टि होती है तो उसके फैलने के कारण भी ढूंढ जाएंगे।
विज्ञापन
कारणों में विभाग की जिम्मेदारी पाई जाती है तो संबंधित विभाग प्रभारी व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी को जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि रिंडा पंचायत के दाडुआ वार्ड में पीलिया की चपेट में आने के बाद एक महिला को टांडा और चंडीगढ़ रेफर किया गया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। महिला की मौत के बाद चंबा अस्पताल में उपचाराधीन उसकी देवरानी को भी सोमवार को टांडा रेफर कर दिया गया था। लोगों में इस मामले के बाद स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग के प्रति कड़ा रोष है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन किया गया है और पूरे मामले की तह तक जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पूरे मामले की गंभीरता से जांच होगी : उपायुक्त
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि जांच कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। महिला की मौत किन हालात में हुई और किस बीमारी से हुई इसकी पड़ताल की जाएगी। यदि पीलिया की पुष्टि होती है तो यह क्यों फैला। इसके पीछे जिम्मेदार कारणों को खंगाला जाएगा। इस सब में यदि कोई विभागीय लापरवाही पाई जाती है तो उस विभाग के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।