{"_id":"67cacc9a37d31ebe7d0d8061","slug":"college-teachers-should-get-government-quarters-sangh-chamba-news-c-88-1-cmb1003-145502-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज शिक्षकों को मिलें सरकारी क्वार्टर : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज शिक्षकों को मिलें सरकारी क्वार्टर : संघ
विज्ञापन
कॉलेज प्राध्यापकों को मिलें सरकारी क्वार्टर
मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ इकाई राजकीय महाविद्यालय चंबा ने अपनी मांगों को लेकर चंबा सदर विधायक नीरज नैय्यर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय कॉलेज में शिक्षकों के लिए स्टाफ क्वार्टर बनाने, अनुबंध कर्मचारियों को मूल वेतन और पूर्व की भांति साल में दो बार नियमित करने, छुट्टी के समय पूरा वेतन देने, कॉलेज में प्रोफेसर का पद सृजित करने सहित सरकार के समक्ष विभागीय पदोन्नति के कार्य में तेजी लाने जैसी मांगें उठाईं। संघ के सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह और अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि संघ की मांगें पूरी न होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पीजी कक्षाओं की सीटें भी कम हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सदर विधायक से मांग की है कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि इन मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएा। इस मौके पर इकाई के उपाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार, सहसचिव प्रो. केवल कृष्ण एवं कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।