फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM is making announcements due to fear of losing the government: Nayyar

सरकार जाने के भय से घोषणाएं कर रहे सीएम : नैयर

Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
CM is making announcements due to fear of losing the government: Nayyar
चंबा। लोकसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार जाने के भय में आनन-फानन में घोषणाएं करने में लगे हैं जबकि, उन्हें वास्तुस्थिति का ही पता नहीं चल रहा है। चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक पवन नैयर ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि चंबा आगमन में हर बार मुख्यमंत्री जल्दी में रहते हैं। पिछली बार मिंजर मेले के दौरान वह चंबा पहुंचे लेकिन, तब वह जनसभा को संबोधित तक नहीं कर पाए। इस बार जनसभा तो संबोधित की लेकिन, लोस चुनाव और अपनी कुर्सी बचाने के लिए घोषणाएं करते ही नजर आए। कहा कि पुराने बस स्टैंड में मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए मुख्यमंत्री की ओर से पांच करोड़ देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने भी इस दौरान पूछा की मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए जमीन है या नहीं लेकिन, उन्होंने जमीन की उपलब्धता होने की बात कही। बावजूद इसके सही मायने में अभी तक परिवहन निगम के नाम पर ही ये जमीन है। कहा कि जमीन ट्रांसफर करवाने में काफी समय लगता है। ऐसे में इस मल्टी स्टोरी पार्किंग स्टोरी के निर्माण में जमीन सबसे बड़ी बाधा बनेगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पक्काटाला मार्ग पर हो रहे कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा वे जनहित के लिए सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर चंबा मंडल अध्यक्ष महाराज कृष्ण बडियाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीएल ठाकुर, एससी मोर्चा मंडलाध्यक्ष मदन, बीडीसी चेयरमैन जसवीर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed