फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Clouds burst in Pranghala and Sanh Nala, one Puli and two Gharats flowed

प्रंघाला और सांह नाला में फटे बादल, मचा कोहराम

Thu, 11 Aug 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Clouds burst in Pranghala and Sanh Nala, one Puli and two Gharats flowed
चंबा जिले के भरमौर के प्रंघाला में बादल फटने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। उपमंडल भरमौर के प्रंघाला और होली उपमंडल के सांह नाला में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के साथ बादल फटने से साहं नाला और खौल नाले में बढ़े जलस्तर से सांह और कुठेड़ को आपस में जोड़ने के लिए सलूण गांव के पास बना पैदल पुल और दो घराट बह गए हैं। इससे सलूण गांव का संपर्क अन्य क्षेत्र से पूरी तरह से कट गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर ही नाला पार कर कुठेड पंचायत में पहुंचना पड़ेगा। वहीं, जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस चीह नाला में कंपनी की एलएनटी और टिपर बहने की आशंका है। कुठेड़ पंचायत में स्थित त्रिवेणी घाट को भी नुकसान हुआ है। वहीं, उपमंडल भरमौर के प्रंघाला नाला में बादल फटने से कार्य कर रही कंपनी की क्रशर मशीन, स्टोर, दो कंप्रेशर मशीनें पानी के तेज प्रवाह की भेंट चढ़ गई हैं। इसके अलावा सलूणी उपमंडल के तहत एक दुकान और एक पक्का मकान ढह गए हैं। इससे प्रभावितों को पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ी है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पंचपूला के पास सुबह 9:00 बजे बाधित हो गया। इससे सुबह 10:00 बजे विभागीय मशीनरी ने यातायात के लिए सुचारु करवाया। साथ ही हाईवे दिनका घार के पास सुबह 9:00 बजे बाधित हुआ। जिसे विभागीय मशीनरी ने दोपहर 1:00 बजे यातायात के लिए बहाल करवाया। दोपहर बाद 2:00 बजे दुनाली के पास हाईवे का दस मीटर हिस्सा ही जलमग्न हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर क्रेट वर्क करने और ब्लास्टिंग कर पहाड़ से रास्ता निकालने के कार्य में जुट गई है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देर शाम विभाग ने छोटे वाहनों के लिए हाईवे बहाल करवा दिया है। जबकि, बड़ी गाड़ियों के लिए शुक्रवार शाम तक हाईवे बहाल होने का विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं। जिले में सात मार्ग शुक्रवार तक बहाल करने का विभाग दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल सलूणी में पृथ्वीराज पुत्र अच्छू का मकान पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया। मकान गिरने की आवाज सुन परिजनों ने मकान से बाहर भाग कर अपनी जानें बचाई। प्रभावित परिवार अब पड़ोसियों के घरों में शरण लेकर रहने को विवश है। वहीं, पृथ्वीराज की दुकान भी भारी भूस्खलन के कारण ढह गई है।
उपायुक्त चंबा ने बताया कि प्रंघाला और सांह नाला में बादल फटने से फटने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आगामी दो-तीन दिनों तक मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालुओं को न जाने की सलाह दी है।

34 पेयजल योजनाएं प्रभावित
जिले में भारी बारिश के कारण बढ़े जलस्तर के कारण 34 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से 30 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई। इसके अलावा चंबा में 3, तीसा में 1, सलूणी में 7, भरमौर में 16, भटियात में 7 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बारिश के कारण एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ गया है। इससे आधा दर्जन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed