{"_id":"571a260e4f1c1b087a8b5082","slug":"cleanness-in-khijyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजियार में पंचायत प्रतिनिधियों ने की पेयजल स्त्रोतों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजियार में पंचायत प्रतिनिधियों ने की पेयजल स्त्रोतों की सफाई
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 22 Apr 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खजियार में पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत खजियार में पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मिलकर खजियार में पेयजल स्त्रोतों में फैली गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीणों को पेयजल तथा स्वच्छता बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि वे पेयजल स्त्रोतों को दूषित न करें। मैदान के आसपास भी सफाई की गई और लोगों को बताया गया की खुले में शौच न करें। इस अवसर अमर चंद, अमर चंद, बबिता देवी, छिंबो देवी, गिलमो देवी, कमल कांत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। पंचायत उपप्रधान ओम प्रकाश ने खजियार के होटलों में जाकर होटल मालिकों को बताया कि वे अपने होटलों का कूड़ा सड़क किनारे नहीं फेंके। होटल का कूड़ा कूड़ेदान में डाला जाए। उन्होंने रेहड़ी धारकों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन