फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cleanliness system of the city will be strong

शहर की सफाई व्यवस्था होगी मजबूत

Fri, 28 May 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system of the city will be strong
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्डों में अब सफाई व्यवस्था और मजबूत होगी। शहरी क्षेत्र की सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से अब अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर परिषद करीब साठ सफाई कर्मियों को नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। इस संदर्भ में नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद जल्द सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिकताएं पूरी होते ही शहरी क्षेत्र में सफाई कर्मियों की तादाद दोगुनी हो जाएगी। नगर परिषद का मकसद शहर को साफ-सुथरा रखना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में करीब 58 सफाई कर्मियों पर शहर के 11 वार्डों का जिम्मा है। नगर परिषद के तहत हरदासपुरा, कसाकड़ा, धड़ोग, सुल्तानपुर, चौगान, सपड़ी, हटनाला, सुराड़ा, जुलाहकड़ी, जनसाली और चौंतड़ा वार्ड आते हैं। वर्तमान में शहर को चकाचक रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना भी कार्यान्वित की गई है लेकिन, सफाई कर्मियों की कमी के चलते इस योजना को बल नहीं मिल रहा है और योजना सही तरीके से नहीं चल पा रही है। वर्तमान में 70 प्रतिशत लोग ही डोर-टू-डोर कर्मियों को कूड़ा दे रहे हैं। जबकि, शहर की तीस प्रतिशत आबादी इस योजना से किनारा कर रही है। नए सफाई कर्मियों की नियुक्ति से जहां शहर में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं डोर-टू-डोर योजना को भी काफी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। कहा कि नई नियुक्तियों के बाद सफाई कर्मियों की संख्या करीब 120 हो जाएगी। इससे शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed