फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cleaning staff will have to submit a daily report of their work

Chamba News: रोजाना देनी होगी सफाई कर्मचारियों के काम की रिपोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff will have to submit a daily report of their work
भरमौर (चंबा)। भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान लचर सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई है। उन्हाेंने निर्देश दिए हैं कि सेक्टर अधिकारी और स्वच्छता निगरानी टीम अब रोजाना सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन हाजिरी और काम की रिपोर्ट उन्हें सौंपे।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई। इसमें भरमाणी, सावनपुर और चौरासी सेक्टर के सेक्टर अधिकारी, व्यापार मंडल भरमौर, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, भरमौर व संचूई पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी तय प्लान के मुताबिक कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अगला कदम उठाया जा सकता है। भरमौर कस्बे में चौरासी परिसर के अंदर स्थानीय पंचायत ने 15 सफाई कर्मचारी, श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने 30 सफाई कर्मचारी रखे हैं। उसके बाद भी कूड़े के ढेर लगना गलत बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed