फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Claims to make the city open defecation free, administration is yet to wake up to build toilets

Chamba News: शौचमुक्त शहर बनाने का दावा, शौचालय बनाने के लिए प्रशासन अब तक नहीं जागा

Thu, 05 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Claims to make the city open defecation free, administration is yet to wake up to build toilets
चंबा। सरकार और प्रशासन हर क्षेत्र को शौचमुक्त बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन चंबा शहर के आसपास के बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की गंभीर कमी लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई है। हरदासपुरा, मुगला और करियां बाजार में शौचालय या तो खंडहर में बदल चुके हैं या हैं ही नहीं, जिससे यात्री और दुकानदार दोनों ही रोजमर्रा की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से दो किलोमीटर दूर हरदासपुरा बाजार में शौचालय की व्यवस्था तो है, लेकिन यह अब खंडहर बनता जा रहा है और इसकी देखरेख के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं, तीन किलोमीटर दूर मुगला बाजार में करीब 15 साल से सार्वजनिक शौचालय की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

करियां बाजार में पहले सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था, लेकिन अब यह भवन गिर चुका है। यह बाजार तीन पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इस कारण न केवल यात्री परेशान हैं बल्कि दुकानदारों को भी शौच के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगला बाजार में सार्वजनिक शौचालय की दरकार है। काफी समय से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अरुण कुमार, स्थानीय निवासी
हरदासपुरा का शौचालय अब खंडहर में तब्दील हो गया है, इसकी उचित देखरेख होनी चाहिए। शम्मी कुमार, , स्थानीय निवासी
करियां बाजार में शौचालय गिर चुका है। अब यहां इसकी कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। विशाल ठाकुर, स्थानीय निवासी
सरकार शौचमुक्त होने के दावे कर रही है, लेकिन बाजारों में सुविधा न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। राम ठाकुर, स्थानीय निवासी

मामला ध्यान में लाया गया है और जल्द ही उचित पहल की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी की जाएगी। प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed