फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Claims of development washing away in roads turned into drains.

Chamba News: नाला बने रास्ते में बह रहे विकास के दावे

Sat, 27 Jun 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Claims of development washing away in roads turned into drains.
बाट पंचायत के संडूह गांव को जाने वाला रास्ता बना खड्ड। संवाद 
संडूह गांव के लोग बच्चों को पीठ पर और बाइक को धक्का देकर करवाते हैं सड़क के पार
विज्ञापन

बाट पंचायत का संपर्क मार्ग खड्ड में तब्दील, दो बार मरम्मत के बाद भी नहीं सुधरे हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास के दावों के बीच बाट पंचायत का संडूह गांव आज भी एक ऐसे रास्ते के भरोसे है जो सड़क कम और बहता नाला ज्यादा नजर आता है। हर सुबह स्कूल जाते बच्चों से लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों तक, हर किसी को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। दो बार मरम्मत और पुली निर्माण के वादों के बावजूद हालात जस के तस हैं। बरसात से पहले ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह एकमात्र संपर्क मार्ग कभी भी गांव को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट सकता है।
गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क रास्ता नाले का रूप ले चुका है। यही एकमात्र रास्ता ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है। इसकी मौजूदा स्थिति हर दिन खतरे को दावत दे रही है। जहां कभी पक्की सड़क होती थी, वहां अब गहरा गड्ढा और बहता पानी नजर आता है। दोपहिया वाहन चालक बाइक को पानी से भरे नाले में धक्का देकर किसी तरह पार कर रहे हैं। कई बार ग्रामीण खुद मिलकर सामान और वाहन पार करवाने में मदद करते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। छोटे बच्चों को परिजन पीठ पर उठाकर या गोद में लेकर नाले को पार कर स्कूल पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

देस राज, सुरेश कुमार, कर्म सिंह, योग राज, महिंद्र सिंह और दलजीत सिंह ने कहा कि इस मार्ग की दो बार मरम्मत की गई लेकिन दोनों बार कुछ समय बाद ही स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। विधायक ने भी यहां पुली के निर्माण का आश्वासन दिया था लेकिन वर्षों बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, जमीन पर काम नहीं दिखता। बरसात नजदीक आते ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के दौरान नाले के तेज बहाव से रास्ता बंद हो जाता है। इससे गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्राम पंचायत बाट के उपप्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि यह रास्ता पहले से ही काफी खस्ताहाल है। बारिश में काफी पानी आता है। प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर पुली बनाई जाए।

--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण लिखित में मांग पत्र दें तो विभागीय कर्मी भेज कर निरीक्षण करवाकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed