फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chuwadi-Jot-Chamba road... vehicles will not run for two hours in the afternoon and evening

Chamba News: चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग... दोपहर और शाम को दो-दो घंटे नहीं चलेंगे वाहन

Fri, 26 Apr 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Chuwadi-Jot-Chamba road... vehicles will not run for two hours in the afternoon and evening
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग पर नौ दिन तक दोपहर और शाम के समय दो-दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक और शाम को 4:00 से लेकर 6:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से 23 किलोमीटर के इस मार्ग पर टारिंग का कार्य करवाया जाएगा। कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए इस प्रकार के आदेश उपमंडल अधिकारी नागरिक की ओर से जारी किए गए हैं। निर्देशों में साफ किया गया है कि टारिंग के लिए आपातकालीन वाहनों की आवाजाही पर किसी प्रकार की कोई भी रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। जिला चंबा से पड़ोसी जिला कांगड़ा, टांडा मेडिकल कॉलेज या अन्य जिलों का रुख करने के लिए यह मार्ग काफी सुगम रहता है। इस मार्ग पर माल वाहक वाहनों, बसों, पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही का क्रम भी जारी रहता है। सर्दियों के दौरान मूसलाधार बारिश के बाद इस मार्ग की दशा को सुधारने के लिए विभाग की ओर से अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अब 23 किमी के इस मार्ग पर टारिंग का कार्य विभाग करवाएगा। लोेक निर्माण विभाग ने डलहौजी प्रशासन से 27 अप्रैल से 5 मई तक दोपहर दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम को 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की अनुमति ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग पर टारिंग का कार्य करवाने के चलते 27 अप्रैल से 5 मई तक दोपहर और शाम को दो-दो घंटे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर शेष अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आवाह्न किया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed