{"_id":"9b23de562ed2723e547e1a2e73ec12e2","slug":"churs-found-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में पठानकोट के तीन युवकों से 50 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में पठानकोट के तीन युवकों से 50 ग्राम चरस बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
भरमौर में पठानकोट निवासी तीन युवकों के पास पचास ग्राम चरस भरमौर थाना पुलिस ने बरामद की है। यह मामला उस समय पेश आया, जब भरमौर पुलिस ने बत्ती दी हट्टी नामक स्थान पर नाका लगा रखा था। तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार हो कर तीन युवक आते दिखाई दिए, तो पुलिस ने उन्हें अनियमितता करने पर रोका तो वह तीनों युवक हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब शक के आधार पर इनकी तलाशी ली तो इनके पास से लगभग पचास ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत तीनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र महिंद्र पाल, सन्नी राणा पुत्र साहब सिंह राणा व ओंकार नाथ पुत्र देवाकुुर सभी निवासी जुगियाल कालोनी शाहपुरकंडी पठानकोट के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों युवकों को मादक द्रव्य अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि चरस रखना और लाना ले जाना कानून अपराध है। लिहाजा पकड़े गए तीनों युवकों पर माद्रक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला चलाया जाएगा।
विज्ञापन