फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children will sleep peacefully, cockroaches will no longer bother them

Chamba News: चैन की नींद सोएंगे बच्चे, अब परेशान नहीं करेंगे कॉकरोच

Sun, 07 Apr 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Children will sleep peacefully, cockroaches will no longer bother them
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब बीमार बच्चों को कॉकरोच से परेशान नहीं होना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पूरे वार्ड में कॉकरोच के खात्मे के लिए स्प्रे करवा दी है। दर्जनों की संख्या में मरे हुए कॉकरोच को वार्ड से निकाला गया है। पिछले कई महीनों से वार्ड में कॉकरोच बीमार बच्चों को परेशान कर रहे थे। इन्हें मारने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की जा रही थी। वार्ड का स्टाफ भी बीमार बच्चों को इन कॉकरोच से निजात दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। इसके चलते प्रबंधन को इस समस्या के बारे में पता नहीं लग पा रहा था। स्टाफ केवल मरीजों को समय पर दवाई देकर ड्यूटी कर रहा था। यही कारण रहा कि वार्ड में रात के समय कॉकरोच बीमार बच्चों को परेशान कर रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को लेकर प्रमुखता के साथ उठाया। खबर छपते ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत वार्ड में कॉकरोच मारने के लिए स्प्रे करवा दी। साथ ही स्टाफ को नियमित रूप से साफ सफाई करवाने के दिशा-निर्देश दिए। कॉकरोच को मारने के लिए स्प्रे होने से अभिभावक काफी खुश हैं, क्योंकि अब उन्हें रात को जागकर अपने बीमार बच्चों का कॉकरोच से बचाने के लिए पहरा नहीं देना पड़ेगा। अन्यथा, रात को लाइट बंद होने के बाद कॉकरोच बच्चों के बिस्तर पर चलने लगते थे। इससे बीमार बच्चों को कॉकरोच के काटने का भी खतरा बना हुआ था। बीमार बच्चों के बिस्तरों से लेकर दवाई रखने वाली अलमारी और फर्श पर पूरी तरह से दवाई का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि वार्ड में कॉकरोच को मारने के लिए स्प्रे करवा दी गई है। अब बीमार बच्चों को कॉकरोच की समस्या से नहीं परेशान होना पड़ेगा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed