{"_id":"66b64258dfc59f0fc3061f8a","slug":"children-will-not-be-sent-to-school-until-two-jbts-are-found-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130710-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो जेबीटी नहीं मिलेंगे, तब तक स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो जेबीटी नहीं मिलेंगे, तब तक स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे
Fri, 09 Aug 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ प्रथम में अभिभावकों से बात करते सीएचटी।संवाद
चुराह (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ प्रथम में पांचवें दिन भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। हालांकि, विभाग ने अभिभावकों को मनाने के लिए केंद्रीय मुख्य शिक्षक को भेजा, लेकिन अभिभावक अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक स्कूल में दो जेबीटी की तैनाती नहीं होगी, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
पिछले चार दिन से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। स्कूल में एफए द्वितीय की परीक्षाएं चल रही हैं। अभिभावकों में नंदलाल, हिना देवी, पुष्पा देवी, अजय कुमार, मुकेश कुमार और वीना सहित वार्ड सदस्य परशु राम ने बताया कि स्कूल में एक ही अध्यापक तैनात है। स्कूल में 82 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इनमें पहली से पांचवीं कक्षा तक 52 और तीस विद्यार्थी प्री प्राइमरी कक्षा के हैं। बताया कि विभाग को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया है, मगर आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ है। स्कूल में एक ही शिक्षक है। बच्चों की संख्या काफी अधिक है। मापदंडों के अनुसार स्कूल में तीन शिक्षक होने चाहिए। विभाग एक अध्यापक के सहारे ही व्यवस्था चला रहा है। अभिभावकों ने चेताया है कि जब तक स्कूल में एक साथ दो शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है, तब तक वे बच्चों को घर में रखेंगे।
केंद्रीय मुख्य शिक्षक किशोरी लाल ने कहा कि वह अभिभावकों से बात करने के लिए गए थे, लेकिन अभिभावक दो शिक्षकों की मांग कर रहे हैं। विभाग प्रतिनियुक्ति पर एक अध्यापक भेजने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
-- कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने कहा कि सीएचटी को मौके पर भेजा गया था। प्रतिनियुक्ति के आधार पर अध्यापक की तैनाती करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--