फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children will be given albendazole dose on this day

Chamba News: बच्चों को इस दिन दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक

Tue, 19 Aug 2025 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Children will be given albendazole dose on this day
चंबा। राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्कूल हेल्थ व वैलनेस कार्यक्रम की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 21 अगस्त को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व निजी स्कूलों, वोकेशनल केंद्रों, आईटीआई और कॉलेजों (जहां 19 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थी हैं) में एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। छह माह से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली दी जाएगी। इसके अलावा नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चा 21 अगस्त को अनुपस्थित रहता है तो उसे यह दवा 28 अगस्त को दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला चंबा में पिछले पांच साल से मलेरिया का कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं 100 दिवसीय टीबी अभियान में अब तक 28 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीमित संसाधनों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सभी विभागों से अपील की कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें। मुकेश रेपसपाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मुख्य कित्साधिकारी के नेतृत्व में विकट परिस्थितियों और कम मानवीय संसाधनों के होते हुए भी अच्छा काम कर रहा है, जिसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed